श्रीलंका आंतकी हमला: पुलिस की एक गलती ने पूरे देश को किया शर्मसार

Edited By Anil dev,Updated: 26 Apr, 2019 02:52 PM

sri lanka abdul qadir fatima khajia police

श्रीलंका पुलिस के लिए उस समय शर्मिंदी की स्थिति पैदा हो गई, जब उसने ईस्टर पर हुए घातक विस्फोटों के संबंध में एक संदिग्ध के नाम के साथ गलती से एक अमेरिकी मुसलमान महिला कार्यकर्ता की फोटो लगा दी। पुलिस ने हमलों के संबंध में वांछित तीन पुरुषों और तीन...

कोलंबो: श्रीलंका पुलिस के लिए उस समय शर्मिंदी की स्थिति पैदा हो गई, जब उसने ईस्टर पर हुए घातक विस्फोटों के संबंध में एक संदिग्ध के नाम के साथ गलती से एक अमेरिकी मुसलमान महिला कार्यकर्ता की फोटो लगा दी। पुलिस ने हमलों के संबंध में वांछित तीन पुरुषों और तीन महिलाओं के नाम एवं फोटो जारी किए। इनमें एक महिला संदिग्ध अब्दुल कादिर फातिमा खजिया के फोटो के आगे स्कार्फ बांधे एक अन्य महिला का चित्र लगा दिया गया। इस हमले में अब तक 259 लोगों की जान जा चुकी है। 

PunjabKesari

अमेरिकी मुसलमान हैं अमारा मजीद 
 यह फोटो अमारा मजीद का फोटो था जो एक अमेरिकी मुसलमान हैं और उनके माता पिता श्रीलंकाई प्रवासी हैं। उन्होंने मुसलमानों के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को लेकर 2015 में उन्हें एक खुला पत्र लिखा था। मजीद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,च्च्मैंने आज सुबह देखा कि श्रीलंका में ईस्टर पर हमला करने वाले आईएसआईएस हमलावरों के रूप में श्रीलंका सरकार ने गलत रूप से मुझे चिह्नित किया है। श्रीलंका पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी करके संदिग्ध के नाम के साथ गलत फोटो जारी किए जाने की पुष्टि की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!