श्रीलंका में बुर्का समेत चेहरा ढकने पर बैन, देश से निकाले जाएंगे विदेशी मौलवी

Edited By Tanuja,Updated: 29 Apr, 2019 10:15 AM

sri lanka bans all forms of face covering

श्रीलंका सरकार ने देश में चेहरा ढकने पर बैन लगा दिया है।  राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में श्रृंखलाबद्ध घातक बम विस्फोट की घटनाओं के बाद रविवार को चेहरा ढकने पर प्रतिबंध...

कोलंबोः श्रीलंका सरकार ने देश में चेहरा ढकने पर बैन लगा दिया है।  राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में श्रृंखलाबद्ध घातक बम विस्फोट की घटनाओं के बाद रविवार को चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। एडा डेराना समाचार पोटर्ल की रिपोर्ट के अनुसार यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया साथ ही साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के काम को भी सरल बनाने के लिए किया गया। इसके अलावा एक और बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका सरकार  ने कहा है कि देश में गैरकानूनी तरीके से तालीम दे रहे विदेशी मौलवियों को बाहर किया जाएगा। 

PunjabKesari

प्रतिबंध 29 अप्रैल से प्रभावी होगा। ईस्टर के अवसर पर देश में घातक श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों की घटना में सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए। आतंकी संगठन ISIS द्वारा किए गए हमले के बाद चरमरायी श्रीलंका के लोगों की जिंदगी 7 दिन बाद कर्फ्यू की जद से बाहर आई है। इसके साथ ही श्रीलंका की सरकार इस्लामी कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए कठोर कानून बना रही है।

PunjabKesari

इसके बाद गत शुक्रवार को तीन अन्य विस्फोटों से देश का पूर्वी शहर कलमुनाई दहल उठा। श्रीलंका ने अगले नोटिस तक अपने पूर्वी हिस्से में कर्फ्यू लगा दिया। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट(रूस में प्रतिबंधित) ने कथित तौर पर हमलों की जिम्मेदारी ली थी। श्रीलंका में हमलों के तुरंत बाद आपराधिक जांच शुरू करके 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अभियोजकों के अनुसार नौ आत्मघाती हमलावरों ने आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया और उनमें से आठ की पहचान पहले ही हो चुकी है।
 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!