श्रीलंका संकट: कोलंबो में प्रदर्शन के दौरान बोले प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे- We Love India...Love You India

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jul, 2022 09:51 AM

sri lanka crisis protesters speak in colombo we love india

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इंटरनेशनल डेस्क: श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका से एक वीडियो वायरल हो रहा है। कोलंबो में श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को भारत से बड़ी आस है। चीन की दगाबाजी से नाराज श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों को उम्मीद है कि भारत उनकी मदद करेगा। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान जोर-जोर से नारे लगाए We love India...Love You India.

 

प्रदर्शनकारियों ने चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि आज श्रीलंका के जो हालात है वो सब उसकी वजह से है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। सेना ने प्रदर्शनकारियों को हिंसा से दूर रहने या नतीजों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। साथ ही उसने आगाह किया कि सुरक्षा बलों को बल प्रयोग करने के लिए कानूनी अधिकार दिया गया है।

 

बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों के साथ झड़प के बाद कम से कम 84 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवरोधकों को तोड़ने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें की थीं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!