श्रीलंका के PM महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, देश में इमरजेंसी के बीच राजनीतिक संकट

Edited By Yaspal,Updated: 09 May, 2022 04:53 PM

sri lankan pm mahinda rajapaksa resigns

श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में इमरजेंसी लागू है। श्रीलंका में इमरजेंसी के बीच अब राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को...

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में इमरजेंसी लागू है। श्रीलंका में इमरजेंसी के बीच अब राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। महिंदा राजपक्षे के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री रहे प्रोफेसर चन्ना जयसुमना ने भी अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है।

इस बीच उनके (महिंदा राजपक्षे) समर्थकों द्वारा राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। इस हमले में कम से कम 78 लोग घायल हो गए। श्रीलंकाई अधिकारियों ने सोमवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया। कम से कम दो कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने इस्तीफे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री महिंदा (76) ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना त्याग पत्र भेजा।

वर्ष 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है। नौ अप्रैल से पूरे श्रीलंका में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं, क्योंकि सरकार के पास आयात के लिए धनराशि खत्म हो गई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। भाषा

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!