श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल एक महीने और बढ़ाया

Edited By shukdev,Updated: 22 May, 2019 09:25 PM

sri lankan president extended emergency one month

श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किए गए आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिए बढ़ा दिया। इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली...

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किए गए आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिए बढ़ा दिया। इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति ने "जन सुरक्षा" का हवाला देते हुए एक विशेष राजपत्र अधिसूचना के जरिए आपातकाल को एक महीना और बढ़ाया। आपातकालीन कानून पुलिस और सैन्य ताकतों को अदालत के आदेशों के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने और पूछताछ करने की अनुमति देता है। 

देश में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों को निशाना बनाने वाले नौ आत्मघाती हमलावरों के सफाए के लिए श्रीलंका में 23 अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था। इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गई थी और 500 अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद 23 अप्रैल को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद चलाए विभिन्न अभियानों के तहत पुलिस अभी तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!