मोरक्को और मेलिला की सीमा पर मची भगदड़, 5 की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 25 Jun, 2022 03:23 AM

stampede broke out on the border of morocco and melilla 5 killed

उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के दो स्वायत्त शहरों में से एक मेलिला और मोरक्को के बीच सीमा को 2,000 से ज्यादा उप-सहारा प्रवासियों ने शुक्रवार को तोड़ने की कोशिश की, जिस दौरान पर मची

रबातः उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन के दो स्वायत्त शहरों में से एक मेलिला और मोरक्को के बीच सीमा को 2,000 से ज्यादा उप-सहारा प्रवासियों ने शुक्रवार को तोड़ने की कोशिश की, जिस दौरान पर मची भगदड़ में पांच लोगों की मौत हो गई।सरकारी समाचार एजेंसी मैप (एमएपी) ने इसकी जानकारी दी। 

मैप ने कहा, यह सीमा मोरक्को और मेलिला को अलग करती है। प्रवासियों ने जब यहां छह मीटर तक की बाड़ को तोड़ने की कोशश की, तब मोरक्को के सुरक्षा बलों ने मामले में हस्तक्षेप किया। इस भगदड़ में 76 प्रवासी भी घायल हुए हैं, जिनमें से 13 की हालत गंभीर है। घायलों में सुरक्षा बलों के 140 सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। 

मोरक्को के अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों, प्रवासियों और सुरक्षा बल के सदस्यों को इलाज के लिए अस्पतालों में भेज दिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान अधिकतर प्रवासियों को वापस भेजने पर मजबूर किया गया, लेकिन फिर भी कुछ मेलिला की सीमा पार करने में सफल रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!