अब अंतरिक्ष में गूंजेगी स्टीफन हॉकिंग की आवाज, जानें कैसे

Edited By Isha,Updated: 16 Jun, 2018 11:47 AM

stephen hawking s voice will be gonna rock in space

प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाए जाने के दौरान आज सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया यानि स्टीफन मर के भी

लंदनः प्रसिद्ध ब्रिटिश खगोल भौतिकीवेत्ता स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को दफनाए जाने के दौरान आज सबसे नजदीकी ब्लैक होल की तरफ उनका संदेश प्रसारित किया गया यानि स्टीफन मर के भी हमारे बीच जिंदा रहेंगे और उनकी अवाज अंतरिक्ष में भी गूजेगी। 
PunjabKesari
इस दौरान दुनियाभर से विभिन्न प्रसिद्ध शख्सियत और विज्ञान प्रेमी मौजूद थे। हॉकिंग की अस्थियां महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन और चाल्र्स डाॢवन की कब्र के बगल में दफनाई गई।
PunjabKesari
कार्यक्रम में शरीक होने के लिए अपने पति के साथ आईं 65 वर्षीय देबोराह ट्रेविनो ने कहा कि व्हीलचेयर के सहारे चलने वाले वैज्ञानिक ‘‘उन लोगों में से थे जिन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिये। स्पेन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) सैटेलाइट डिश से रेडियो तरंगों के माध्यम से यूनानी संगीतकार वेंजेलिस द्वारा लिखा गया गीत हॉकिंग की प्रसिद्ध सिंथेसाइज्ड आवाज में अंतरिक्ष में प्रसारित किया गया।
PunjabKesari
ईएसए ने बताया कि छह मिनट का संदेश ब्लैक होल 1्र 0620-00 की ओर प्रसारित किया जा रहा है। इस ब्लैक होल का 1975 में पता लगाया गया था और यह पृथ्वी से 3500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यह संदेश ग्रहों की रक्षा के बारे में हॉकिंग के भाषण से लिया गया। हॉकिंग की बेटी लूसी हॉकिंग ने कहा, ‘‘यह शानदार और सांकेतिक भंगिमा है जो इस ग्रह पर मेरे पिता की मौजूदगी, अंतरिक्ष जाने की उनकी इच्छा और उनके दिमाग में ब्रह्मांड की उनकी खोज के बीच संबंधों को जोड़ती है।’ उन्होंने कहा कि यह शांति और उम्मीद, एकता और इस ग्रह पर हमारे लिए सौहार्द के साथ रहने की आवश्यकता को दर्शाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!