स्टीफन हॉकिंग की 22 चीजों की होगी ऑनलाइन नीलामी

Edited By Tanuja,Updated: 23 Oct, 2018 11:20 AM

stephen hawking s wheelchair thesis for online sale

नीलामीघर क्रिस्टी ने सोमवार को महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी थीसिस...

लंदनः नीलामीघर क्रिस्टी ने सोमवार को महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की 22 चीजों की ऑनलाइन बिक्री की घोषणा की जिनमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनकी थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और वैज्ञानिक शोधपत्र आदि के अलावा वह व्हीलचेयर भी शामिल है।  

नीलामी के लिए रखे उनके शोधपत्रों में स्पेक्ट्रम ऑफ वॉर्महोल्स और फंडामेंटल ब्रेकडाउन ऑफ फिजिक्स इन ग्रेविटेशनल कॉलेप्स शामिल हैं। क्रिस्टी में पुस्तकों और पांडुलिपि विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि ये शोधपत्र हॉकिंग की सोच के विकासक्रम को, उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाते हैं। हॉकिंग एक कॉस्मोलॉजिस्ट के रूप में प्रसिद्ध रहे और अंतरिक्ष में ब्लैक होल पर उनके अनुसंधान हमेशा खबरों में रहे। 

महज 22 साल की उम्र में मोटर न्यूरोन बीमारी का पता लगने के बाद उनकी जिंदगी कुछ ही साल बचे होने की आशंका व्यक्त की गई थी। उसके बाद भी वह सालों तक व्हीलचेयर पर रहते हुए भौतिकी के क्षेत्र में अपना शोध करते रहे। मार्च में 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!