Edited By Tanuja,Updated: 05 Aug, 2018 04:42 PM
रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मॉस्को ने अमरीकी अभिनेता स्टीवन सीगल को अमरीका के लिए मानवीय मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया है
वॉशिंगटनः रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मॉस्को ने अमरीकी अभिनेता स्टीवन सीगल को अमरीका के लिए मानवीय मामलों का विशेष दूत नियुक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने कल अपनी वेबसाइट में कहा, ‘स्टीवन सीगल को रूस-अमरीका मानवीय मामलों पर रूस के विदेश मंत्रालय का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।’
इसमें कहा गया, ‘इसका मकसद मानवीय क्षेत्र में रूस-अमरीका संबंधों को मजबूत बनाना है जिसमें संस्कृति, कला जैसे क्षेत्रों में संपर्क को बढ़ाना शामिल है।’ रूसी मंत्रालय ने कहा कि उन्हें इस सेवा के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सीरिया और यूक्रेन जैसे मुद्दों पर रूस और अमरीका के बीच बिगड़े रिश्तों तथा अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल के आरोपों के बीच यह घोषण की गई है।