Edited By Isha,Updated: 07 Aug, 2018 04:20 PM
इटरनेट ने रातों-रात कई लोगों को पहचान दी है, जिनके हुनर ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। आपको ''डांसर'' अंकल तो याद ही होंगे या पाकिस्तान का ''चाय वाला'' जो रातों-रात एक
इंटरनैशनल डेस्कः इटरनेट ने रातों-रात कई लोगों को पहचान दी है, जिनके हुनर ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। आपको 'डांसर' अंकल तो याद ही होंगे या पाकिस्तान का 'चाय वाला' जो रातों-रात एक मॉडल बन गया था। अब इन लोगों के बाद एक पाकिस्तानी पेंटर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस पाकिस्तानी पेंटर की आवाज के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं, जो कि वीडियो में बॉलीवुड के कई फेमस गाने गा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पाकिस्तानी पेंटर का नाम मोहम्मद आरिफ है, जिनकी गाने गाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।
आरिफ वीडियो में 'हमारी अधूरी कहानी', 'चन्ना मेरेया' और 'फिर ले आया दिल' जैसे कई फेमस और सोल्फुल ट्रैक गाए। वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस की बहुत शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। 1 अगस्त को पोस्ट हुए वीडियो को 37 लाख बार देखा जा चुका है, 96,000 रिएक्शन और 66,000 बार शेयर हो चुका है। फेसबुक और ट्विटर दोनों पर आरिफ की आवाज को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि अब मोहम्मद आरिफ ने अपना पर्सनल फेसबुक पेज बना लिया है। एक फैंस ने तो cokestudio को टैग करके आरिफ को एक मौका देने के लिए कहा है।