Edited By Tanuja,Updated: 29 May, 2021 05:24 PM
जापान के पूर्वी प्रांत इबाराकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने शनिवार को यह जानकारी...
टोक्यो: जापान के पूर्वी प्रांत इबाराकी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जेएमए ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।
भूकंप के झटके शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 8:21 बजे महसूस किए। एजेंसी के अनुसार भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की रिपोटर् नहीं मिली है तथा सुनामी का अलटर् भी नहीं जारी किया गया।