Edited By Isha,Updated: 28 Aug, 2018 03:49 PM
कुवैत में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ट्रैफिक के बीच में अचानक एक शेर आ गया जिसको देखकर लोग कपकपाने लगे। उसकी दहाड़ सुनकर लोगों
इंटरनैशनल डेस्कः कुवैत में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ट्रैफिक के बीच में अचानक एक शेर आ गया जिसको देखकर लोग कपकपाने लगे। उसकी दहाड़ सुनकर लोगों की चीखें निकल गईं लेकिन उसने किसी पर भी हमला नहीं किया। कुवैत लिवस्टोक अथॉरिटी का कहना है कि बुधवार को शेर कबाद डिस्ट्रिक्ट के आवासीय क्षेत्र में आ गया था जिसके बाद सेक्युरिटी ने उसे पकड़ा और जू को दे दिया।
فيديو / أسد طليق في منطقة كبد . pic.twitter.com/QkgbFokUEb
— المجلس (@Almajlliss) August 22, 2018
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो देखा गया तो लोग हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा- बेहद डरावना दृश्य। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शेर मालिक के घर से भाग गया था जो उसका पालतू था। बता दें, कुवैत में जंगली जानवर को पालना अपराध है. ऐसे में मालिक को तीन साल की जेल हो सकती है।
أسد منطقة كبد الهارب تم تخديره بطلقة ونقله إلى حديقة الحيوان . pic.twitter.com/P0us8tlOWM
— المجلس (@Almajlliss) August 22, 2018
पिछले साल पाकिस्तान में एक शख्स को शेर के साथ कार में देखा था। पकड़ने पर उसने कहा था कि शेर बीमार है और वो उसे अस्पताल ले जा रहा है। local reports के मुताबिक, ट्रैंक्विलाइज़र के जरिए शेर को पकड़ा गया। शेर की खबर सुनते ही अल-नजदाह पुलिस स्पॉट पर पहुंच चुकी है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
شرطة البيئة تتحرى عن صاحب الأسد الهارب لاتخاذ الإجراءات بحقه وفق المادة 101 من قانون البيئة .. والتي تصل عقوبتها للحبس 3 سنوات أو الغرامة بمبلغ 50 ألف دينار. pic.twitter.com/F8M6Jeo5KY
— المجلس (@Almajlliss) August 22, 2018