Edited By Isha,Updated: 23 Sep, 2018 03:04 PM
दुनिया में इतने अजीबोगरीब जीव रहते हैं, जिसके बारे मे हमे अभी तक कोई अंदाजा नहीं है। ऐसे ही एक जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रही हैं जिसमें हमें एक जीव....
इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया में इतने अजीबोगरीब जीव रहते हैं, जिसके बारे में हमें अभी तक कोई अंदाजा नहीं है। ऐसे ही एक जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रही हैं। इनमें हमें एक ऐसा जीव दिखाई दे रहा है, जिसका चेहरा इंसानों जैसा है, पर शरीर भालू जैसा है, लेकिन इस जीव का शरीर उतना बड़ा नहीं है।
आप सोच रहे होंगे कि भालू तो सफेद रंग के होते हैं, पर आपको जानकर हैरानी होगी कि अल्बिनो स्नोफ्लेक गोरिल्ला है ओर इस प्रजाति में सफेद रंग के गोरिल्ला नहीं पाए जाते हैंऎ। इस प्रजाति मे सिर्फ काले ओर लाल रंग के गोरिल्ला ही पाए जाते हैं। यही कारण है कि कोई इसे रहस्यमय जीव कह रहा है तो कोई इसे नई प्रजाति का जीव कह रहा है। वैज्ञानिक भी इसे देखकर हैरान थे और नहीं समझ पाए कि ये किस प्रजाति का है।
यह स्नोफ्लेक गोरिल्ला 60 के दशक के मध्य में बार्सिलोना चिड़ियाघर में लाया गया था। उस वक्त इसे देखने के छूट केवल शहर की रसूखदार शख्सियतों और शहर के मेयर को ही मिली थी। इससे आप समझ सकते हैं कि यह गोरिल्ला कितना दुर्लभ प्राणी है।