स्विट्जरलैंज में बुर्के पर प्रतिबंध की मांग वाला प्रस्ताव किया खारिज

Edited By Isha,Updated: 28 Jun, 2018 10:26 AM

switzerland rejects proposal to ban borks

स्विट्जरलैंज सरकार ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।  स्विट्जरलैंज में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर इन दिनों एक राष्ट्रव्यापी

ज्यूरिखः स्विट्जरलैंज सरकार ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मांग से संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।  स्विट्जरलैंज में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को लेकर इन दिनों एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर जनमत संग्रह की मांग कर रहे हैं।  स्विस कैबिनेट ने कहा कि इस मामले पर प्रत्येक प्रांत को अलग से फैसला लेना चाहिए। कैबिनेट ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जनमत संग्रह नहीं कराया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क और स्पेन ने इस्लामिक बुर्का पहनने के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इसके अलावा नीदरलैंड ने भी बुर्का पहनने पर इसी सप्ताह प्रतिबंध लगाया है।  स्विट्जरलैंज की सरकार ने सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी अधिकारियों से संपर्क के दौरान चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की बजाए महिलाओं को चेहरा दिखाने के लिए बाध्य करने वाले लोगों के लिए तीन साल की सजा का प्रावधान किया है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!