चीन की सैन्य चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा बढ़ाएगा ताइवान

Edited By Isha,Updated: 20 May, 2018 01:57 PM

taiwan to increase security to tackle china s military challenges

ताइवान की राष्ट्रपति ने आज कहा कि उनकी सरकार चीन की सैन्य चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय बेहतर करेगी

ताइपेः ताइवान की राष्ट्रपति ने आज कहा कि उनकी सरकार चीन की सैन्य चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय बेहतर करेगी।  राष्ट्रपति टाई इंग - वेन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उनकी सरकार ने चीन के खतरे को देखते हुए घरेलू शस्त्र उद्योग के विकास को बढ़ावा दिया है।            

चीन द्वीपीय देश के अपना क्षेत्र होने का दावा करता है और उसके तट के पास लड़ाकू विमान भेजे हैं। राष्ट्रपति ने लोगों के सवालों के जवाब में लिखा , ‘‘ हम पूरे समाज की सुरक्षा के लिए अपना काम मजबूत करेंगे और मेरी सरकार चीन के इन कारकों पर खासतौर से ध्यान देगी। चीन और ताइवान 1949 में एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए थे। दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश से जुड़े संबंध हैं लेकिन कोई आधिकारिक संबंध नहीं हैं। चीन ने ताइवान के औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा करने या एकीकरण को लेकर बातचीत में देरी करने पर उसपर हमला करने की चेतावनी दी है।            

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!