चीन के आक्रमण का जबाव देने की तैयारी में ताइवान

Edited By Tanuja,Updated: 25 Apr, 2018 02:16 PM

taiwan to simulate repelling chinese invasion

चीन और ताइवान के बीच बढ़ता तनाव जगजाहिर है और चीन से बढ़ते सैन्य खतरे के बीच  किसी भी ‘आक्रमण’ का मुकाबला करने के लिए ताइवान जून  में  वार्षिक अभ्यास करने की तैयारी कर रहा है...

ताइपे: चीन और ताइवान के बीच बढ़ता तनाव जगजाहिर है और चीन से बढ़ते सैन्य खतरे के बीच  किसी भी ‘आक्रमण’ का मुकाबला करने के लिए ताइवान जून  में  वार्षिक अभ्यास करने की तैयारी कर रहा है। यह  जानकारी ताइवानी अधिकारियों ने  दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सैन्य शक्ति बढ़ रही है और पिछले सप्ताह उसने ताइवान जलडमरू मध्य में 5 दिवसीय नौसैन्य अभ्यास का आयोजन किया था।  बता दें कि ताइवान जलडमरू मध्य संर्कीण जलमार्ग है जो चीन की जमीन को ताइवान से अलग करता है। इससे पहले भी चीन ने इस क्षेत्र में नौसेना अभ्यास अयोजित किया था।

चीनी अधिकारियों ने बताया कि उनका अभ्यास बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा के लिए किया गया था जो राष्ट्रपति शी जिंगपिंग की मुख्य प्राथमिकता है। हालांकि ताइवान एक स्व शासित लोकतंत्र है और इसने औपचारिक रूप से कभी भी मुख्य भूमि से खुद को स्वतंत्र घोषित नहीं किया है। वहीं, बीजिंग अभी उसे एक विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!