तालिबान ने किया पश्चिमी अफगानिस्तान में फराह शहर पर हमला, कई सैनिक घायल

Edited By Isha,Updated: 15 May, 2018 01:57 PM

taliban attacked farah city in western afghanistan several soldiers injured

तालिबान के आतंकियों ने पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत की राजधानी फराह शहर पर हमला किया। इसमें सुरक्षा बलों के जवान घायल हुए और कई मारे गए। यह इलाका ईरान की सीमा के निकट है। फराह प्रांत परिषद

काबुलः तालिबान के आतंकियों ने पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत की राजधानी फराह शहर पर हमला किया। इसमें सुरक्षा बलों के जवान घायल हुए और कई मारे गए। यह इलाका ईरान की सीमा के निकट है। फराह प्रांत परिषद के प्रमुख फरीद बख्तावर ने कहा कि मंगलवार सुबह तालिबान के लड़ाकों ने कई सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि शहर में लड़ाई चल रही है।

बख्तावर ने कहा कि हमलों में सुरक्षा बलों के 30 सदस्य मारे गए या घायल हो गए। फराह प्रांत के सांसद मोहम्मद सरवर उस्मानी ने भी तालिबान के हमले की पुष्टि की। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि लड़ाकों ने कई दिशाओं से हमले किए , इसके बाद उन्होंने कई जांच चौकियों पर हमले किए।       
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!