तंजानिया: ट्रक अौर मिनी बस की टक्कर में 26 लोगों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Mar, 2018 05:28 AM

tanzania 26 people killed in collision between truck and mini bus

तंजानिया में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। देश के यातायात पुलिस कमांडर फ्रोर्चूनेटस मुसिलुमू ने बताया कि दक्षिणी शहर म्कुरंगा में शनिवार रात हुए हादसे में मारे गए लोगों में 12 महिलाएं और सात...

डोडोमा: तंजानिया में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। देश के यातायात पुलिस कमांडर फ्रोर्चूनेटस मुसिलुमू ने बताया कि दक्षिणी शहर म्कुरंगा में शनिवार रात हुए हादसे में मारे गए लोगों में 12 महिलाएं और सात बच्चे भी थे। 

सड़क की हालत अच्छी नहीं रहने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं होने कारण पूर्वी अफ्रीकी देश में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल इस तरह की दुर्घटना में 9000 लोगों की मौत हो जाती है। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।           

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!