Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 04:44 PM
अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ पार्टी करने गर्इ लड़की अचानक गायब हो गर्इ। जांच करने पर उसकी लाश होटल के फ्रीजर से बरामद हुर्इ।
नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ पार्टी करने गर्इ लड़की अचानक गायब हो गर्इ। जांच करने पर उसकी लाश होटल के फ्रीजर से बरामद हुर्इ।
जानकारी के अनुसार केनेका जेनकींस नामक लड़की अपने दोस्तों के साथ क्राउन प्लाजा होटल में पार्टी के लिए गई थी। इसी बीच वह अचानक गायब हो गर्इ और दोस्तों द्वारा ढूंढने पर भी नहीं मिली। इसके बाद उसके माता-पिता को सूचित किया तो उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवार्इ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल की गहन तलाशी लेते हुए फ्रीजर से उसकी लाश को किया। पूछताछ करने पर दोस्तों ने बताया कि वह नशे में थी हो सकता है कि घूमते हुए फ्रीजर में चली गई हो, जिसके बाद वह उसे खोल नहीं सकी। उधर, मृतका के माता-पिता का कहना है कि यदि उनकी बेटी शराब के नशे में थी तो उसके लिए फ्रीजर का इतना बड़ा गेट खोलना संभव नहीं हो पाता। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।