Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 03:54 PM
अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में 17 वर्षीय किशोर ने विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद उसका इमरजैंसी द्वार खोल दिया और उससे कूद गया...
सैन फ्रांसिस्कोः अमरीका के सैन फ्रांसिस्को में 17 वर्षीय किशोर ने विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद उसका इमरजैंसी द्वार खोल दिया और उससे कूद गया। इमरजैंसी द्वार से बाहर कूदने पर उसे कोई चोट नहीं आई।
अधिकारियों ने बताया कि किशोर एक अमरीकी नागरिक था और वह अकेले ही पनामा सिटी से सैन फ्रांसिस्को की यात्रा कर रहा था। सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे के प्रवक्ता डोग याकेल ने बताया कि यात्रा के दौरान किशोर भावनात्मक रूप से परेशान नजर आ रहा था। विमान से कूदने के बाद वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसे पकड़े रखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर किशोर ने इमरजेंसी द्वार खोलकर बाहर छलांग क्यों लगाई? ऐसा माना जा रहा है कि किशोर किसी परेशानी में है, उसके व्यवहार से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।