मुंह की जगह शख्स के नाक में उग रहा था दांत, 20 साल बाद डाक्टर ने निकाला बाहर

Edited By vasudha,Updated: 15 Nov, 2019 04:33 PM

teeth were growing in the nose of the man

दुनिया में जिस तरह अजीब लोग हैं, उसी तरह अजीब बीमारियां भी हो रही हैं। कई लोगों में इस तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं जिसके होने की संभावना न के बराबर होती है। ऐसा ही एक बीमारी का शिकार हैं 30 साल के झांग बिन्सेंग जिनके मुंह में ही नहीं बल्कि...

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया में जिस तरह अजीब लोग हैं, उसी तरह अजीब बीमारियां भी हो रही हैं। कई लोगों में इस तरह की बीमारियां देखने को मिल रही हैं जिसके होने की संभावना न के बराबर होती है। ऐसा ही एक बीमारी का शिकार हैं 30 साल के झांग बिन्सेंग जिनके मुंह में ही नहीं बल्कि नाक मेें ही दांत उगते हैं।

PunjabKesari

दरअसल झांग बिंसेंग को तीन महीने से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। धीरे-धीरे उनकी सूंघने की क्षमता भी कम हो रही थी। नाक का दर्द ज्यादा बढ़ता देख झांग जांच के लिए डॉक्टर के पास गए। एक्स-रे कराने पर सामने आया कि नाक की नली के पीछे एक दांत निकल आया है। युवक को यकीन ही नहीं आया कि उसकी नाक में दांत कैसे उग सकता है। हालांकि बाद में 30 मिनट की सर्जरी के बाद नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला दिया गया।

 

झांग के अनुसार वह 10 साल के थे तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गए थे। इस घटना में उनके दो दांत टूट गए थे लेकिन दुर्घटना के बाद केवल एक टूटा हुआ दांत ही मिल पाया था। डॉक्टरों ने कहा कि हो सकता है कि दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ गया और उसके नथुने में उग गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!