Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 05:33 PM
पोलैंड में तापमान शून्य से नीचे जाने पर 6 और लोगों की मौत हो गई है...
वारसा : पोलैंड में तापमान शून्य से नीचे जाने पर 6 और लोगों की मौत हो गई है। इससे देश में नवंबर से अब तक ठंड के चलते शरीर अकडऩे से 71 लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने ठंड पीड़ितों, खासतौर पर बेघरों की मदद करने की अपील की है। दरअसल, कुछ क्षेत्रों में पारा शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। स्थानीय अधिकारियों ने समूचे पोलैंड में धुंध छाने की भी चेतावनी जारी की है।