Edited By Pardeep,Updated: 23 Jul, 2022 11:35 PM
उत्तर-पश्चिमी चीन में शनिवार को एक कोयला कंपनी के दस कर्मचारियों की उस समय मौत हो गई, जब उन पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 'सीसीटीवी'
बीजिंगः उत्तर-पश्चिमी चीन में शनिवार को एक कोयला कंपनी के दस कर्मचारियों की उस समय मौत हो गई, जब उन पर पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 'सीसीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने गांसु प्रांत के जिंगताई काउंटी में एक खदान के अंदर अपने वाहन में दबे श्रमिकों को निकालने में पूरा दिन बिता दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, सात लोगों को हल्की चोटें आई थीं, जबकि दस लोगों की मौत हो गई। तलाश अभियान शनिवार रात आठ बजे तक चलाया गया। कर्मचारियों को शांक्सी कोकिंग कोल मिनबाओ समूह द्वारा काम पर रखा गया था। घटना की जांच जारी है।