Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 06:26 PM
फिलिपीन की राजधानी के बाहरी इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस और विमानन अधिकारियों ने दी। सुपरिटेंडेंट जूलियो लिजार्डो ने बताया कि...
मनीला: फिलिपीन की राजधानी के बाहरी इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस और विमानन अधिकारियों ने दी।
सुपरिटेंडेंट जूलियो लिजार्डो ने बताया कि प्लारीडेल शहर से उड़ान भरने के तुरंत बाद दोहरे इंजन वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे विमान में सवार सभी पांच लोगों के साथ घर में मौजूद तीन बच्चे, उनकी मां और दादी की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए हमें मलबे को हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहले मरने वालों की संख्या सात थी। अधिकारियों ने विमान दुर्घटना का कारण नहीं बताया।