ग्रीस और तुर्की के बीच तनाव, कौन किसके साथ?

Edited By Yaspal,Updated: 27 Aug, 2020 10:37 PM

tension between greece and turkey with whom

पिछले कुछ हफ्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरूआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हई। तुर्की ने नौसेना के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था। लेकिन मगर अब फ्रांस भी...

इंटरनेशनल डेस्कः पिछले कुछ हफ्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरूआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हई। तुर्की ने नौसेना के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था। लेकिन मगर अब फ्रांस भी ग्रीस के पक्ष में उतर आया है।

इसी बीच यूएई की ओर से ग्रीस का साथ देने लिए कुछ एफ़-16 विमान क्रेटे एयरबेस पर भेजने का एलान किया गया। हालांकि, इसे एक रूटीन तैनाती बताया जा रहा है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का कहना है कि 'तुर्की एक कदम भी पीछे नहीं हटेगा।' लेकिन आखिर यहां क्या हो रहा है? क्या यह तनाव गैस रिसोर्स को लेकर है? दूर-दराज के देश इस क्षेत्र की ओर क्यों आकर्षित हो रहे हैं?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दक्षिण ग्रीक टापू क्रीट पर जंगी जहाज भेजे हैं। यहां ग्रीस की वायुसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया जाएगा। ग्रीस और तुर्की के बीच ईंधन पर अधिकारों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति के बीच UAE के इस कदम से संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि दो से चार जंगी जहाज UAE से सौदा नेवल बेस पहुंचेंगे और हेलेनिक एयर फोर्स के साथ अगले हफ्ते संयुक्त ट्रेनिंग और अभ्यास करेंगे। 

पूर्वी भूमध्यसागर में किया जाएगा युद्धाभ्यास
ग्रीस के अखबार कैथीमेरिनी के मुताबिक UAE ने 4 F-16 फाइटर जेट भेजे हैं। ये युद्धाभ्यास पूर्वी भूमध्यसागर में किया जाएगा। कुछ वक्त पहले ही UAE और ग्रीस के सैन्य और सरकारी अधिकारियों के बीच बात हुई थी। UAE और ग्रीस दोनों का तुर्की से विवाद चला आ रहा है। UAE और तुर्की राजनीतिक इस्लाम और लीबिया में लड़ाई पर एक-दूसरे के खिलाफ हैं। तुर्की UAE से इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने से भी नाराज है।

फ्रांस की मदद पर भड़का था तुर्की
तुर्की ने पूर्वी भूमध्यसागर में तेल और गैस खोजने के लिए रिसर्च जहाज भी भेजे हैं जहां एथेंस अपने एक्सक्लुसिव अधिकारों का दावा करता है। ग्रीस ने तुर्की के जहाजों से वापस जाने के लिए कहा है और अपने जंगी जहाजों को क्षेत्र में भेज दिया है और सेना को अलर्ट पर कर दिया है। इससे पहले फ्रांस ने भी अपने जो जहाज भेजे थे जिसकी तुर्की ने निंदा की थी।

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा हमला किया तो चुकानी होगी कीमत 
कुछ दिन पहले पार्टी एकेपी के सदस्यों से बात करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोवान ने कहा कि हमने ग्रीस से कह दिया है कि अगर आपने हमारे ओरुच रेईस पर हमला किया तो आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ओरूच रेईस तुर्की का एक्स्प्लोरेशन जहाज है। इस हफ्ते फिर से जहाज ने पूर्वी भूमध्यसागर में गैस खोजने का काम शुरू कर दिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!