Shocking: थाईलैंड किंग ने राज्याभिषेक से पहले बॉडीगार्ड से कर ली चौथी शादी (Photos)

Edited By Tanuja,Updated: 02 May, 2019 02:20 PM

thai king vajiralongkorn marries bodyguard making her queen

कः थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिन पहले ही बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है...

बैंकाकः थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिन पहले ही बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है। अचानक हुई इस शादी से देश के लोग आश्चर्य में हैं। 
PunjabKesari
वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी पत्नी को रानी सुथिदा की उपाधि दी है। थाईलैंड के लोग शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।66 साल के वाजिरालोंगकोर्न को किंग रामा X के नाम से जाना जाता है। वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज की अक्तूबर, 2016 में हुई मौत के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे।
PunjabKesari
उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था। वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं।
PunjabKesari
शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था। लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया।
PunjabKesari
इसके बाद सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया। वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को थानपुयिंग भी बनाया, जो एक शाही शीर्षक है, जिसका अर्थ लेडी होता है। वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!