2016 का सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय कल्पना की उड़ान, ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था : पाकिस्तान

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jan, 2019 12:02 AM

the 2016 surgical strike flight of indian fiction nothing happened pakistan

पाकिस्तान ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक को ‘भारतीय कल्पना की उड़ान’ करार देकर खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। भारतीय सेना ने 26 सितंबर, 2016 को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक को ‘भारतीय कल्पना की उड़ान’ करार देकर खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। भारतीय सेना ने 26 सितंबर, 2016 को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था लेकिन पाकिस्तान ने ऐसे हमलों से इनकार किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल से उनके साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए साल के मौके पर एक साक्षात्कार में सर्जिकल स्ट्राइक का किए गए उल्लेख के बारे में पूछा गया तब उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। यह भारतीय कल्पना की उड़ान भर है। खुद भारतीय मीडिया भी अपनी सरकार के दावे पर संदेह कर रहा है। ’’ 

मंगलवार को एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा था कि यह सोचना बड़ी भूल होगी कि बस ‘एक लड़ाई’ से पाकिस्तान अपना तौर तरीके बदलेगा। उनका इशारा 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक की ओर था। जब फैजल से भारत बौर पाकिस्तान के बीच वार्ता के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यदि भारत वार्ता से संकोच करता है तो हम कुछ खास नहीं कर सकते। दोनों को ही आगे आना होगा। इस मामले पर हमारा रुख स्पष्ट है।’’ भारत ने भी पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता और आतंकवाद साथ साथ नहीं चल सकते। भारत पाकिस्तान संबंध को ‘मुश्किल और जटिल’ करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं।’’     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!