Edited By Pardeep,Updated: 22 Jan, 2020 05:18 AM
अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को चीन में फैले नए वायरस के अपने यहां पहले मामले की जानकारी दी है। यह वायरस चीन के वुहान शहर में फैला हुआ है। संघीय एवं राज्य अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की उम्र 30 से 35 साल की है और वह वुहान से अमेरिका आया...
वाशिंगटनः अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को चीन में फैले नए वायरस के अपने यहां पहले मामले की जानकारी दी है। यह वायरस चीन के वुहान शहर में फैला हुआ है। संघीय एवं राज्य अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की उम्र 30 से 35 साल की है और वह वुहान से अमेरिका आया है। हालांकि वह वुहान के सीफूड बाजार में नहीं गया था जो कि वायरस संक्रमण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया है न कि इसलिए कि वह गंभीर स्थिति में है।