चीनी अंतरिक्षयान ने भेजी चंद्रमा के पिछले हिस्से की पहली विशालदर्शी तस्वीर

Edited By Isha,Updated: 11 Jan, 2019 03:42 PM

the first panoramic picture of the last part of the moon

चंद्रमा पर उतरने वाले चीन के चांग‘इ-4 अंतरिक्षयान ने उतरने वाली जगह के व्यापक दृश्य को दर्शाने वाली पहली तस्वीर भेजी है। शुक्रवार को आधिकारिक मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। यह यान

बीजिंगः चंद्रमा पर उतरने वाले चीन के चांग‘इ-4 अंतरिक्षयान ने उतरने वाली जगह के व्यापक दृश्य को दर्शाने वाली पहली तस्वीर भेजी है। शुक्रवार को आधिकारिक मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। यह यान धरती से कभी न नजर आने वाले चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से पर उतरने वाला पहला अंतरिक्षयान है।

अंतरिक्ष महाशक्ति बनने के चीन के मनोबल को बढ़ाते हुए चांग‘इ-4 तीन जनवरी को चंद्रमा के सबसे दूर के हिस्से में उतरा और प्राकृतिक उपग्रह के कभी न देखे गए हिस्से तक पहुंचने वाला विश्व का पहला अंतरिक्षयान बन गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने लैंडर के सबसे ऊपरी हिस्से पर लगे कैमरे से ली गई 360 डिग्री का विशाल दृश्य पेश करने वाली तस्वीरें जारी की।

बताया गया कि ये तस्वीरें क्वेक्यिाओ उपग्रह से भेजी गईं। साथ ही इसमें बताया गया कि इन तस्वीरों से वैज्ञानिकों को अतंरिक्षयान के आस-पास मौजूद भू-भाग एवं मैदान के प्राकृतिक रूप का प्रारंभिक विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!