Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 08:13 PM
माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम महिला, जापान की जुंको...
तोक्यो: माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम महिला, जापान की जुंको ताबेई का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके और क्योदो न्यूज ने उनके परिवार के हवाले से कहा कि जापान के उत्तर में स्थित साईतामा में एक अस्पताल में ताबेई की पेरिटोनियल कैंसर से बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई। ताबेई 1975 में माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली महिला थीं।