Edited By ,Updated: 03 May, 2017 02:20 PM
ऐपल सिरी की मदद से तीन मछुआरों की जान बच गई जो कि समुद्र में खतरनाक जगह फंस गए थे...
वॉशिंगटन: ऐपल सिरी की मदद से तीन मछुआरों की जान बच गई जो कि समुद्र में खतरनाक जगह फंस गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार ये मछुआरे समुद्र तट से 4 मील दूर थे। उनकी 18 फुट लंबी बोट डूबने लगी थी। उन्होंने लाइफ जैकेट पहनी। उनमें से एक ने मदद के लिए सिरी को एक्टिवेट किया क्योंकि वह फोन के पेनल को टच करने की स्थिति में नहीं था।
उसने सिरी को तटरक्षक हैलीकॉप्टर सेवा 911 पर फोन लगाने के लिए कहा, जिन्होंने एक गोताखोर भेजा। मियामी के पुलिस अधिकारी जेम्स बैरेट ने बताया कि इन लोगों के पास आईफोन 7 था जो कि वाटरप्रूफ था। ठंड के कारण वे फोन पर अंगुलियां नहीं चला पा रहे थे लेकिन उन्होंने सिरी का उपयेाग करके 911 पर कॉल करवा लिया। यह घटना शनिवार को की बिस्केन पर हुई।
ऐपल सिरी का उपयोग आपात स्थिति में किया जाता रहा है जहां यह हमेशा जान बचाने वाला साबित हुआ है। इससे पहले ब्रिटेन का ऐसा ही एक वाक्या सामने आया था जिसमें एक चार साल के बच्चे ने सिरी की सहायता से अपनी मां की जान बचाई थी। सिरी एक इनबिल्ट "इंटेलीजेंट हैल्पर" है जो कि ऐपल आईफोन 4 एस और बाद में और नए आईपैड और आइपॉड टच उपकरणों के उपयोगकर्ताओं को मोबाइल डिवाइस को संचालित करने के लिए प्राकृतिक भाषा आवाज आदेशों को बोलने में सक्षम बनाता है।