दुनिया की सबसे लंबी उड़ान,प्लेन में होगा जिम, बार और बेड

Edited By Isha,Updated: 04 Sep, 2018 12:02 PM

the longest flight in the world the plane will be in the gym bars and beds

दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा की योजना अब हकीकत बनने को तैयार है। सिडनी से लंदन के बीच शुरू होने वाली इस उड़ान सेवा में जिम और बेड भी होगा। विमान सिडनी से लंदन की 17015

लंदनः दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा की योजना अब हकीकत बनने को तैयार है। सिडनी से लंदन के बीच शुरू होने वाली इस उड़ान सेवा में जिम और बेड भी होगा। विमान सिडनी से लंदन की 17015 किलोमीटर की दूरी को 20 घंटे में तय करेगा। ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरवेज मैनेजमेंट की 2022 में इस विमान सेवा को शुरू करने की योजना है।  अभी सबसे लंबी सीधी उड़ान सेवा ऑकलैंड से दोहा के बीच 18 घंटे 5 मिनट की है।
PunjabKesari
दुनिया की शीर्ष हवाई जहाज निर्माता कंपनियों ने इस उड़ान के लिए ऑस्ट्रेलिया की कंटास एयरवेज मैनेजमेंट से बातचीत शुरू कर दी है। कंटास एयरवेज सिडनी से न्यूयॉर्क की भी सीधी उड़ान सेवा की तैयारी कर रहा है। कंटास एयरवेज के सीईओ एलन जॉएस ने एक साल पहले हवाई जहाज निर्माता कंपनियों को सिडनी से लंदन या न्यूयॉर्क तक सीधी उड़ान भरने में सक्षम विमान बनाने के लिए बोइंग और एयरबस को चुनौती दी थी। एलन ने बताया कि बोइंग और एयरबस ने विमान इस सेवा के लिए विमान को तैयार कर लिया है। 
PunjabKesari
फ्लाइट की खासियत
300 यात्री इस नए विमान में सफर कर सकेंगे। लंबी दूरी के इस नए विमान का केबिन भी अलग होगा। इस विमान में यात्रियों के लिए जिम की सुविधा भी होगी। इसके साथ आराम करने के लिए इसमें बेड भी होगा। विमान में बार और बच्चों का क्रेच भी होगा।  गौरतलब है कि भारत की सबसे लंबी विमान सेवा दिल्ली से सैनफ्रांसिस्को12371 किलोमीटर का सफर 15 घंटे 30 मिनट का में तय करती है।
PunjabKesari
टॉप 5 सबसे लंबी सीधी विमान सेवा

  • ऑकलैंड से दोहा : 14,535 किलोमीटर की दूरी 18 घंटे 5 मिनट में तय होती है।
  • पर्थ से लंदन : 14,500 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे 20 मिनट में तय होती है।
  • ऑकलैंड से दुबई : 14,201 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे 05 मिनट में तय होती है।
  • लॉस एंजेलिस से सिंगापुर : 14114 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे 50 मिनट में तय होती है।
  • ह्यूस्टन से सिडनी : 13834 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे 30 मिनट में तय होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!