क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले में मरने वालों की संख्या हुई 51

Edited By vasudha,Updated: 03 May, 2019 01:44 PM

the number of people killed in the christchurch mosque was 51

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च मस्जिद में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है। 46 वर्षीय एक व्यक्ति की जख्म की वजह से मौत हो गई। न्यूजीलैंड पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी...

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च मस्जिद में 15 मार्च को हुई गोलीबारी में मरनेवालों की संख्या बढ़कर अब 51 हो गई है। 46 वर्षीय एक व्यक्ति की जख्म की वजह से मौत हो गई। न्यूजीलैंड पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद व्यक्ति नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती था। वीरवार  देर रात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने आग्रह किया है कि उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाए। 

ऑस्ट्रेलिया का ब्रेंटन टैरंट नाम के एक व्यक्ति ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर शुक्रवार की नमाज के दिन गोलीबारी की थी। टैरंट श्वेत वर्चस्ववाद में विश्वास करता था। वह अभी एक कड़ी सुरक्षा वाले जेल में मनौवैज्ञानिक जांच से गुजर रहा है। अभी जिस पीड़ित की अस्पताल में मौत हुई है उसे सेंट्रल सिटी के अल नूर मस्जिद में गोली लगी थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!