Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Oct, 2017 04:19 PM
मेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह में गोलीबारी होने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
वाशिंगटनः अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह में गोलीबारी होने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के शेरिफ जोसफ लोम्बार्डो ने बताया कि संदिग्ध एक स्थानीय व्यक्ति है जिसने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हालांकि उसके साथ एक एशियाई महिला के होने की भी बात कही है जिसकी तलाश की जा रही है।
चश्मदीदों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नेवादा के मैंडाले बे रिजॉर्ट एंड कसीनो के बाहर कल रात एक संगीत समारोह में गोलीबारी हुई जहां हजारों श्रोता जमा थे। इस कार्यक्रम में एरिक चर्च, सैम हंट और जैसन एल्डीन जैसे कलाकार अपना कला का प्रदर्शित कर रहे थे।
स्थानीय समयानुसार रात 10:45 बजे एल्डीन प्रस्तुति दे रहे थे, तभी हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। एल्डीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चश्मदीदों ने कहा कि कुछ समय में म्यूजिक शो हॉरर शो में बदल गया। सभी तरफ चीखों-पुकार थी। कोई अपनों को ढूंढ रहा था तो कोई खुद को बचाने के लिए भाग रहा था। सभी लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।
गोलीबारी की घटना के कारण मैकरेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों के आवागमन को रोक दिया गया है।