दस साल के लड़के ने बचाई दोस्त की जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 06:42 PM

the ten year old boy saved life of his friend

किसी ने सच ही कहा कि मुसीबत पडऩे पर दिमाग को शांत रखना चाहिए। शांत दिमाग से ही सही फैसले लिए जा सकते हैं। इस बात को 10 साल के लड़के ने सही साबित कर ...

न्यू साऊथ वेल्ज: किसी ने सच ही कहा कि मुसीबत पडऩे पर दिमाग को शांत रखना चाहिए। शांत दिमाग से ही सही फैसले लिए जा सकते हैं। इस बात को 10 साल के लड़के ने सही साबित कर  दिया है। न्यू साऊथ वेल्ज के एक 10 साल के लड़के को सम्मानित किया जाएगा। एस वेड और उसका पक्का दोस्त जोश फैरी रेमैंड टैरेस पास के ही पहाडिय़ों पर चढ़ कर खेल रहे थे। अचानक पहाड़ी का एक पत्थर जोश के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। इस दौरान एस ने घबराने की बजाए हिम्मत से काम लिया, और  मदद के लिए ट्रिपल जीरो पर फोन किया।

एस ने फोन करके अधिकारी को बताया कि, हम एक पहाड़ी पर चढ़े थे। उस समय अचानक पहाड़ी का एक पत्थर मेरे दोस्त के पैर पर गिर गया है, जिसके कारण उसे गंभीर चोट आई है और खून भी बह रहा है।
तुरंत ही एक बचाव हेलीकॉप्टर उनकी मदद के लिए भेजा गया। जोश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके पैर की सर्जरी की गई।

पैरामेडिकल अधिकारियों के तरफ से वीरवार को एस को स्टार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!