संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर लगाए अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 07:51 PM

the united nations has imposed strict sanctions on north korea

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के छठे और सर्वाधिक शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के परिप्रेक्ष्य में उसके खिलाफ प्रतिबंधों को सर्वसम्मति से...

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के छठे और सर्वाधिक शक्तिशाली परमाणु परीक्षण के परिप्रेक्ष्य में उसके खिलाफ प्रतिबंधों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। उत्तर कोरिया ने गत तीन सितंबर को यह परीक्षण किया था।  उत्तर कोरिया के खिलाफ कल लगाए गए प्रतिबंधों के तहत उसे कच्चे तेल का निर्यात और वहां से कपड़ों का आयात किये जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर उसके खिलाफ 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का यह नौंवा प्रतिबंध है। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निकी हेली ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाता है तो भविष्य में प्रतिबंधों को वापस लिया जा सकता है। यदि वह खतरनाक रास्ते पर लगातार चलते रहेगा, तो हम उस पर निरंतर और भी दबाव बनाते रहेंगे।

उन्होंने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध प्रस्ताव के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मजबूत संबंधों को श्रेय दिया। दूसरी तरफ रूस ने मौजूदा संकट के समाधान के लिए बिना किसी राजनीतिक पहल के उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा किए जाने की निंदा की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!