नकाब हटाने से इंकार पर महिला को लगा लाखों का जुर्माना

Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 01:54 PM

the woman fined millions who refused to remove naqab

इटली में सैन विटो अल तगलियामेंटो में अल्बानियाई मूल की एक मुस्लिम महिला को  नकाब हटाने से इंकार करने पर उसके खिलाफ ...

रोम: इटली में सैन विटो अल तगलियामेंटो में अल्बानियाई मूल की एक मुस्लिम महिला को  नकाब हटाने से इंकार करने पर उसके खिलाफ 30,000 यूरो (करीब 22 लाख रुपए) का जुर्माना कर दिया गया। पोर्डेनोन प्रांत में शुक्रवार को एक न्यायाधीश ने महिला की चार महीने जेल की सजा बदल कर उसे 30,000 यूरो जुर्माना चुकाने का आदेश दिया। साथ ही उसे अदालती खर्च के लिए अतिरिक्त 600 यूरो देने को कहा गया।

महिला पिछले महीने सैन विटो अल तगलियामेंटो टाउन हॉल में एक बैठक में शामिल होने गई थी। उसने वहां मेयर के बार-बार  नकाब हटाने के आग्रह को नजरअंदाज कर दिया। नकाब में केवल उसकी आंखें ही दिखाई दे रही थीं। वह सैन विटो अल  गलियामेंटो में वर्ष 2000 से रह रही थी और हाल ही में उसे इतालवी नागरिकता हासिल हुई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!