World की इन जगहों पर बच्चों की हैं No Entry

Edited By ,Updated: 08 Jun, 2016 03:31 PM

these places are the children of the world no entry

दुनिया अजीब-गरीब जगहों से भरी पड़ी है। ये जगहें हैं अपनी खासियतों के लिए मशहूर है।

नई दिल्लीः दुनिया अजीब-गरीब जगहों से भरी पड़ी है। ये जगहें हैं अपनी खासियतों के लिए मशहूर है। आज हम आपको ऐसी ही उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां बच्चों की एंट्री बैन है । वहां  सिर्फ वयस्कों को ही एंट्री मिलती है। बी.एच. मलोरका  पार्क 2015 में खुला। यहां 656 सुइट्स हैं, 360 डिग्री लूप वाला रोलर कोस्टर है और ऐसा बहुत कुछ है जिसे 'बच्चों के बिना' कपल काफी मजा करते हैं।

सिटी ड्यू विन का मतलब है सिटी ऑफ वाइन। यह थीम पार्क फ्रांस में स्थित हैं, जहां सबसे ज्यादा वाइन बनती है।  यहां 20 वाइन सेक्शन हैं।  यहां वाइन के इतिहास के साथ वाइन-कल्चर को भी समझाया गया है।यहां 250 सीट का एक ऑडिटोरियम भी है, जहां क्लासेस, स्क्रीनिंग औऱ वाइन टेस्टिंग सेशन्स होते हैं। 

अमोरा आम स्कूल या एकेडमी की तरह नहीं है, बल्कि यहां पढ़ने वाले खुद ही सबकुछ समझते हैं। यहां अनगिनत स्कल्पचर रखे गए हैं, जिन्हें देखकर समझा जा सकता है। इरॉटिक फूड गेम्स, किसिंग एबिलिटी को कैसे बढ़ाएं जैसे अनगिनत विषयों को स्क्ल्पचर के जरिए समझाया गया है।  सैंट्रल लंदन की कॉवेंट्री स्ट्रीट पर चलने वाली यह अकादमी अप्रैल 2007 में शुरू हुई थी।

साउथएंड के एडवेंचर आइसलैंड का नेकड रोलर कोस्टर काफी सुर्खियां बटोर चुका है। अक्तूबर 2015 में सैकड़ों लोगों ने यहां जमा देने वाली ठंड होने के बावजूद बिना कपड़ों के रोलर कोस्टर की सवारी की थी। ऐसा वह किसी जुनून के चलते नहीं कर रहे थे, बल्कि ये उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल के लिए चैरिटी में पैसे जुटाने के लिए किया था। अटलांटा का एक्सट्रीम हॉन्टेड हाउसमें कई ऐसे कोने हैं, जो आपको डरने पर मजबूर कर देंगे। यहां टूर ऑफ टॉर्चर भी हैं, जहां आप देख सकते हैं कि लोगों को कैसी-कैसी यातनाएं दी जाती थी। इसका साउंड इफेक्ट ही काफी डरावना है।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!