Royal wedding में मुंबई के मशहूर डब्बावाला जोड़े को देंगे ये खास उपहार

Edited By Isha,Updated: 18 May, 2018 02:34 PM

these special gifts to the famous dumbbell couple in mumbai on royal wedding

ब्रिटेन के  प्रिंस हैरी व अमरीकी एक्टर मेगन मार्केल 19 मई को शादी करेंगे। लेकिन इस शादी के लिए ब्रिटेन से कोसों दूर भारत की औद्योगिक राजधानी मुम्बई के एक डिब्बेवाले वर्ग में खासा उस्ताहित दिख रहा है

इंटरनैशनल डेस्कः ब्रिटेन के  प्रिंस हैरी व अमरीकी एक्टर मेगन मार्केल 19 मई को शादी करेंगे। लेकिन इस शादी के लिए ब्रिटेन से कोसों दूर भारत की औद्योगिक राजधानी मुम्बई के एक डिब्बेवाले वर्ग में खासा उस्ताहित दिख रहा है। करीब 5000 लोग पूरी मुम्बई में 2 लाख से अधिक टिफिन पहुंचाने का काम करते हैं। इन्होंने इस शादी के दिन के लिए खास तैयारी की है। शाही शादी में एक उपहार मुंबई के मशहूर डब्बावाला की ओर से भी होगा। इस खास उपहार के लिए डब्बावाला ने दूल्हे के लिए पगड़ी और दुल्हन के लिए साड़ी खरीदी है, उन्होंने प्रिंस हैरी के लिए केसरी रंग की पगड़ी भी खरीदी है।  


हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की शादी में मुंबई के डब्बावाला को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। प्रिंस चार्ल्स की 2003 में मुंबई यात्रा के दौरान डब्बावाला और शाही परिवार के बीच संबंध तब स्थापित हुआ था, जब चार्ल्स ने काम करने के तरीके से खुश होकर डब्बावाला की तारीफ की थी। इसके बाद वर्ष 2005 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शाही शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था। मुंबई डब्बावाला संघ के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने बताया , ‘हमने शाही जोड़े के लिए पारंपरिक तोहफे खरीदे हैं।’ उन्होंने बताया,‘हम हैरी को कुर्ता- पायजामा और पगड़ी साथ ही मेगन को पारंपरिक नौ गज की पैठनी साड़ी, मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां उपहार में दे रहे हैं। ’ शादी का जश्न मनाने के लिए डब्बावाला मुंबई के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों को मिठाइयां भी बांटी जाएगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!