इसी सप्ताह लगेगा साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण, सिर्फ इन देशों में देगा दिखाई

Edited By Tanuja,Updated: 07 Aug, 2018 04:11 PM

third solar eclipse of 2018 to be seen on 11 august

साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा। इससे पहले  इसी साल 15 फरवरी और 13 जुलाई को  सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि 11 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस बार आंशिक  होगा जो कि 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा...

वॉशिंगटनः साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा। इससे पहले  इसी साल 15 फरवरी और 13 जुलाई को  सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि 11 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस बार आंशिक  होगा जो कि 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। भारत में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की देर रात 12 घंटे पहले 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगा। नासा के अनुसार 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। 2019 में पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को पड़ेगा। 

क्या होता है सूर्य ग्रहण : पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है. दूसरी ओर, चंद्रमा दरअसल पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगता है, इसलिए, जब भी चंद्रमा चक्कर काटते-काटते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

PunjabKesariसूर्य ग्रहण का समय: इस बार का सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्‍म होगा। ग्रहणकाल का सूतक लगभग 12 घंटे पहले लगेगा। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय समय के अनुसार आंश‍िक सूर्य ग्रहण 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खत्‍म होगा।

PunjabKesariसूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा: साल का यह आखिरी सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसे नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को, चीन जैसे कई देशों के लोग देख पाएंगे।  लंदन में सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगा। यहपृथ्‍वी के उत्तरी गोलार्द्ध यानी कि उत्तरी यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा।PunjabKesari

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!