जापान के इस शहर का नाम रखा गया है हिन्दू देवी 'लक्ष्मी' के नाम पर

Edited By Isha,Updated: 13 Aug, 2018 04:08 PM

this city of japan has been named after hindu goddess lakshmi

जापान के एक शहर का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। इस शहर का नाम किचीजोजी है। यह टोक्यो के पास है। यह जानकारी जापान के काउंसिल जनरल तकीयुकी कितागावा ने रविवार को दी। बेंगलुरू में दयानंद

इंटरनैशनल डेस्कः जापान के एक शहर का नाम देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। इस शहर का नाम किचीजोजी है। यह टोक्यो के पास है। यह जानकारी जापान के काउंसिल जनरल तकीयुकी कितागावा ने रविवार को दी। बेंगलुरू में दयानंद सागर कॉलेज के ग्रेजुएशन डे पर उन्होंने बताया कि किचीजोजी शहर की उत्पत्ति लक्ष्मी मंदिर के नाम से ही हुई। जापानी भाषा में किचीजोजी का मतलब लक्ष्मी मंदिर होता है।

रविवार को जापान के जनरल काउंसुल ताकायुकी कित्गवा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जापान के पास एक शहर है किचयोजी। किचयोजी का नाम हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टोक्यो के पास का ये शहर लक्ष्मी मंदिर से निकलता है। यानी जापान में किचयोजी का मतलब लक्ष्मी मंदिर होता है। ये बात किताग्वा ने बेंगलुरु में स्नातक दिवस के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों को बताई।

जापानी संस्कृति और समाज पर भारत के असर को बताते हुए कितग्वा ने बताया कि जापान और भारत की सोच बिल्कुल अलग है। बावजूद इसके जापान के मंदिरों में कई ऐसे साक्ष्य हैं जो हिन्दू देवी-देवताओं को समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि उगते सूर्य वाले देश जापान में बहुत से हिन्दू देवी-देवताओं को माना जाता है। सालों से हम हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा करते आ रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!