अनोखे ढंंग से मोटापे से लड़ रहा स्पेन का ये शहर, सोशल मीडिया पर मिल रही वाहवाही

Edited By Tanuja,Updated: 01 Oct, 2018 01:03 PM

this galician town introduced an inspiring weight loss challenge

स्पेन के एक कस्बे नैरोन के लोगों ने संकल्प लिया है कि वे 2020 की शुरुआत तक कुल आबादी का एक लाख किलो वजन घटाएंगे। अनुमान है कि इसके लिए शहर के हर युवा को करीब डेढ़ किलो वजन घटाना होगा।

मैड्रिडः स्पेन के एक कस्बे नैरोन के लोगों ने संकल्प लिया है कि वे 2020 की शुरुआत तक कुल आबादी का एक लाख किलो वजन घटाएंगे। अनुमान है कि इसके लिए शहर के हर युवा को करीब डेढ़ किलो वजन घटाना होगा। यहां की कुल आबादी करीब 40 हजार है और करीब 9000 लोग ओवरवेट, जबकि 3000 लोग मोटापे का शिकार हैं। डॉक्टर कार्लोस पिनिएरो के इस प्रयास और कस्बे के लोगों के संकल्प को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। पूरी दुनिया के लोगों को फिट रहने के लिए इस प्रयास से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया जा रहा है । 

PunjabKesari
इस लक्ष्य को पाने के लिए शहर के हजारों लोगों ने मांसाहार और तली चीजें खाना बंद कर दिया है। वे फिट रहने के लिए जनवरी से शुरू हुए स्लिमिंग प्रोग्राम में शामिल हो रहे हैं। इस प्रोग्राम के विचार के पीछे 63 साल के डॉक्टर कार्लोस पिनिएरो हैं। उनका कहना है कि 21वीं शताब्दी में लोग पैदल चलना भूल गए हैं। पिनिएरो अक्सर मरीजों को देखना छोड़कर स्थानीय पार्क में लोगों को व्यायाम के फायदे बताने चले जाते हैं। 

PunjabKesariकस्बे के चार हजार लोग पिनिएरो के स्लिमिंग प्रोग्राम में शामिल हो चुके हैं। इसमें मेयर मैरियन फरेरो और उनके काउंसलर भी आ रहे हैं। इसमें लोगों को यह भी बताया जाता है कि वे खाने में क्या लें। नैरोन स्पेन के गैलिसिया क्षेत्र में आता है। स्पेनिश सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के शोध के मुताबिक, गैलिसिया में स्पेन के सबसे ज्यादा ओवरवेट लोग रहते हैं।  55 साल की मारिया टेरेसा रोड्रिग्ज कहती हैं- "मैं दोस्तों के साथ वॉक पर जाती हूं। मार्च में मेरा वजन 82 किलो था जो अब घटकर 70 किलो हो चुका है। रोज वॉक करने के बाद डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करती हैं। शुक्रवार को डांसिंग क्लास भी जाती हूं। हमारे ग्रुप में 80 साल के एक बुजुर्ग भी हैं।"

PunjabKesariकस्बे को फिट रखने के लिए यहां के 18 रेस्तरां ने सेहत के लिए फायदेमंद खाना परोसने का ऐलान किया है। यहां के स्कूल भी बच्चों को वजन घटाने की सीख दे रहे हैं। जॉर्ज जुआन नामक स्कूल में 224 बच्चे हैं। उन्हें रोजाना एक घंटा खेलने को कहा जा रहा है। कुछ बच्चे साइकिलिंग करने के साथ-साथ पढ़ाई कर रहे हैं। कुछ बच्चों ने तय किया है कि वे स्कूल पैदल जाएंगे या साइकिल से जाएंगे।

  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!