अजगर पकड़ती लड़की का वीडियों वायरल, देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 11:09 AM

this girl caught 8 kg of python in minutes video viral

यूनाइटेड किंगडम के एक घर में आठ किलो वजन का अजगर घुस गया। घर में घुसते ही अजगर पालतू बिल्ली को खा गया। यह देखकर परिवार के लोग भयभीत और दुखी हो गए। उन्होंने तुरंत पेशे से इलेक्ट्रीशियन और सांप पकड़ने में महारत हासिल

इंटरनैशनल डेस्कः यूनाइटेड किंगडम के एक घर में आठ किलो वजन का अजगर घुस गया। घर में घुसते ही अजगर पालतू बिल्ली को खा गया। यह देखकर परिवार के लोग भयभीत और दुखी हो गए। उन्होंने तुरंत पेशे से इलेक्ट्रीशियन और सांप पकड़ने में महारत हासिल करने वाली ब्राइडी मारो को बुलाया। फोन पर सूचना मिलते ही ब्राइडी घर पहुंचीं और उन्होंने मिनटों में अजगर को पकड़ लिया।

अजगर पकड़ने का उन्होंने वीडियो भी पोस्ट किया। जिसे 50 हजार से अधिक लोग दो दिन में देख चुके हैं। बता दें कि मारो 15 साल तक वाइल्ड लाइफ हैंडलर के तौर पर काम कर चुकीं हैं। जिस घर में अजगर पकड़ाया, परिवार के लोगों का कहना है कि बिल्ली उनके परिवार की सदस्य की तरह थी। अजगर बिल्ली को डकार गया। जिससे उन्हें लग रहा है कि जैसे परिवार के ही किसी सदस्य की मौत हो गई हो।

सोशल मीडिया पर तेजी से इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की की बहादुरी देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि यह लड़की काफी लंबे समय से जंगली जानवरों को पकड़ने का काम करती है। सांप आदि घरों में घुसने की सूचना मिलने पर ही यह लड़की तुरंत पहुंचती है और उन्हें पकड़कर लोगों को राहत दिलाती है।  डेली मेल नामक अखबार ने लड़की की इस कला पर रिपोर्ट पेश की है। लोग लड़की के इस हौसले को सलाम कर रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!