ये आदमी है दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स,1905 में हुआ था इनका जन्म(pics)

Edited By Isha,Updated: 10 Apr, 2018 04:42 PM

this man is the oldest man in the world in 1905 he was born pics

दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर  पर अपनी पहचान बनाने वाले 112 साल के मसाजो नोनाका के परिवार ने उनकी बड़ी उम्र का राज मिठाई और गर्म पानी से नहाने को बताया।

तोक्योः दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर  पर अपनी पहचान बनाने वाले 112 साल के मसाजो नोनाका के परिवार ने उनकी बड़ी उम्र का राज मिठाई और गर्म पानी से नहाने को बताया।
PunjabKesari
अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विशेष सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने के महज कुछ महीने पहले 25 जुलाई 1905 को नोनाका का जन्म हुआ था। जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में उनके घर पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स ने उन्हें धरती पर सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स का प्रमाण पत्र दिया।
PunjabKesari
नोनाका अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पोती यूको नोनाका ने कहा , ‘‘ उन्हें कहीं आने जाने के लिये व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है लेकिन उनकी हालत अच्छी है।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि वह किसी भी तरह की मिठाई खाना बेहद पसंद करते हैं फिर चाहे वह जापानी हो या पश्चिमी शैली की।वह रोज अखबार पढ़ते हैं और गर्म पानी के सोते में नहाते हैं। उनके सात भाई और एक बहन हैं।
PunjabKesari
गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के मुताबिक उन्होंने 1931 में हतसुनो से विवाह किया था और उनसे उनके पांच बच्चे हैं। संगठन ने कहा कि फरवरी में 113 साल की उम्र में स्पेन के फ्रांसिस्को नूनेज ओलीवेरा के निधन के बाद नोनाका को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स होने का प्रमाण पत्र मिला है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!