ट्रेन में महिला को देखकर मास्टरबेट कर रहा था ये शख्स, फिर हुअा एेसा...

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 10:47 PM

this man was masterbetting the woman in the train

महिलाअों के साथ छेड़खानी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं।इस तरह की घटनाअों से विकसित माने जाने वाला देश अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है। एक खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा।...

न्यूयार्कः महिलाअों के साथ छेड़खानी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं।इस तरह की घटनाअों से विकसित माने जाने वाला देश अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है। 

एक खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा। जिसका पीड़िता ने न केवल विरोध किया बल्कि साहस दिखाते हुए छेड़खानी का ना सिर्फ विरोध किया, बल्कि आरोपी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ये है मामला
‘मेल ऑनलाइन’ की एक खबर के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़ित महिला ऑफिस का काम निपटाकर देर रात अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में सफर के दौरान महिला को नींद आ गई। जब अचानक महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि एक शख्स उसके सामने खड़ा होकर मास्टरबेट कर रहा था। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने चाकू निकालकर महिला पर हमला बोल दिया। इस हमले में महिला के हाथ में चोट आई। 

लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए घायल होने के बावजूद आरोपी से ना सिर्फ चाकू छीना बल्कि उसकी छाती और बाजू में चाकू घोंप भी दिया। फिलहाल पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रेगी फ्रैंक के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपी को महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!