इस महिला ने लगाई हैट्रिक, 3 बार लॉटरी जीतकर बनी मालामाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Nov, 2017 12:24 PM

this women win lottery

कई लोगों का सपना होता है कि अगर लॉटरी लग जाए तो सारी समस्याएं पल भर में खत्म हो जाएंगी लेकिन कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। ऐसा ही हुआ वर्जीनिया की ब्रेंडा गेंट्री के साथ जिन्होंने एक नहीं बल्कि 3 बार लॉटरी जीती है। जो एक...

इंटरनेशनल डेस्क: कई लोगों का सपना होता है कि अगर लॉटरी लग जाए तो सारी समस्याएं पल भर में खत्म हो जाएंगी लेकिन कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनका यह सपना पूरा हो पाता है। ऐसा ही हुआ वर्जीनिया की ब्रेंडा गेंट्री के साथ जिन्होंने एक नहीं बल्कि 3 बार लॉटरी जीती है। जो एक करिश्मे से कम नहीं है। 

वर्जीनिया लॉटरीज की आफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ब्रेंडा ने चार्लोट्सविल में ‘50 एक्स मनी’ टिकट खरीदा उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह इतनी बड़ी राशि जीतने वाली है। ब्रेंडा ने अनजाने में इसे खरोंच दिया तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि यह कितना बड़ा पुरस्कार था। वह अब तक 5,000 डॉलर, 500 डॉलर और 50,00,000 डॉलर की तीन लॉटरी जीत चुकी हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम तकरीबन 33 करोड़ के बराबर है, जो कौन बनेगा करोड़पति शो मे मिलने वाली अधिकतम इनाम राशि 7 करोड़ से करीब करीब पांच गुना अधिक है। ब्रेंडा के पास इस पैसे को लेने के दो विकल्प थे। या तो इस पैसे को वह एक साथ ले सकती थी या फिर 30 साल तक इंस्टालमेंट के माध्यम से उन्हें यह रकम प्राप्त होती। ब्रेंडा ने टैक्स बचाने के लिए दूसरे विकल्प का चुनाव किया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!