पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप में टूरिस्ट बस पलटी, 28 की मौत

Edited By Yaspal,Updated: 18 Apr, 2019 01:20 AM

tourist bus flip in medina island of portugal 28 killed

पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बुधवार को 28 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुर्तगाल के सरकारी रेडियो तथा टेलीविजन चैनल ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। डियारियो डी नोटिसियास...

लिस्बनः पुर्तगाल के मेडिरा द्वीप में एक पर्यटक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बुधवार को 28 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुर्तगाल के सरकारी रेडियो तथा टेलीविजन चैनल ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

डियारियो डी नोटिसियास अखबार के अनुसार मृतकों में 11 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं और ये सभी लोग जर्मन नागरिक थे। इस दुर्घटना में बस का चालक तथा ‘गाइड' के घायल होने की सूचना हैं और ये दोनों पुर्तगाली नागरिक हैं। यह दुर्घटना पुर्तगाल के सांताक्रूज जिले में स्थानीय समय के अनुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!