जाम से परेशान था शख्स, निकाला ऐसा रास्ता की हर कोई रह गया हैरान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 01:18 PM

traffic weary chinese man fined for repainting road lines

घर लौटते समय सड़क पर मिलने वाले जाम से परेशान एक चीनी व्यक्ति ने परेशान होकर सड़क पर लाइनों को पेंट कर मार्ग ही बदल डाला। क्षेत्रीय समाचार पत्र के अनुसार व्यक्ति की पहचान उसके उपनाम काई से हुई है। निगरानी फुटेज में वह ल्यानुआंगांग के पूर्वी शहर में...

शंघाई: घर लौटते समय सड़क पर मिलने वाले जाम से परेशान एक चीनी व्यक्ति ने परेशान होकर सड़क पर लाइनों को पेंट कर मार्ग ही बदल डाला। क्षेत्रीय समाचार पत्र के अनुसार व्यक्ति की पहचान उसके उपनाम काई से हुई है। निगरानी फुटेज में वह ल्यानुआंगांग के पूर्वी शहर में एक जंक्शन पर यातायात को पुर्निनर्देशित करने के लिए अपने मार्ग के एरो (तीर) को दूसरी ओर पेंट करता नजर आ रहा है। 

समाचार पत्र के अनुसार जिआंगसू प्रांत की पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति पर 150 डॉलर का जुर्माना लगाया है। समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित एवं पुलिस को मिली वीडियो के अनुसार काई ने कहा कि मैं काम के बाद रोज बस से घर जाता था जो वहां से (उस मार्ग से) गुजरती थी। वहां भारी जाम रहता था और मैंने देखा की बाएं ओर जाने वाले मार्ग में कुछ ही कारें होती थीं, इसलिए मैं बस एक सीधा एरो बनाकर एक ड्राइविंग लेन का विस्तार करना चाहता था। अधिकारियों ने रखरखाव कार्यकर्ताओं को एरो ठीक करने के लिए कहा है। पुलिस ने काई पर जुर्माना लगाने के बाद उसे छोड़ दिया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!