G 20 Summit: ट्रम्प, आबे ने नहीं की अमेरिका-जापान सुरक्षा संधि पर चर्चा

Edited By vasudha,Updated: 28 Jun, 2019 06:24 PM

trump abe did not discuss us japan security treaty

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर बैठक में सुरक्षा संधि पर चर्चा नहीं की है। जापानी विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव ताकेशी ओसुगा ने आज यह जानकारी दी...

ओसाका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर बैठक में सुरक्षा संधि पर चर्चा नहीं की है। जापानी विदेश मंत्रालय के प्रेस सचिव ताकेशी ओसुगा ने आज यह जानकारी दी। इस संधि पर 1951 में हस्ताक्षर किए गए थे और इसमें कहा गया था कि जापान पर हमला होने की स्थिति में अमेरिका उसकी रक्षा करेगा।
PunjabKesari

इस संधि के औचित्य पर  ट्रंप ने यह कहकर सवाल उठाया था कि अगर अमेरिका पर कोई हमला होता है तो जापान उसकी कोई मदद नहीं कर सकता है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी टेलीविजन पर लेगा जबकि अमेरिका जापान पर हमले की सूरत में अपने पूरे संसाधनों से उसका बचाव करेगा। ट्रम्प के इस बयान के ठीक एक दिन बाद यह बैठक हुई है। उन्होंने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा था कि विश्व के अधिकतर देश अमेरिका का खूब फायदा उठाते हैं। अगर जापान पर हमला होता है, तो हम उसके समर्थन में युद्ध लड़ेंगे और अपने संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करेंगे लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो उस हालत में जापान से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलेगी। 
PunjabKesari

एक रिपोटर् में कहा गया था कि अमेेरिकी राष्ट्रपति जापान और अमेरिका के बीच हुए इस सैन्य गठबंधन समझौते को वापस लेने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार यह एकतरफा है। श्री ओसुगा ने अपने बयान में कहा कि द्विपक्षीय सम्मेलन में जापान-अमेरिका सुरक्षा संधि पर चर्चा नहीं की गयी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!