ट्रंप का रूस-यूक्रेन युद्ध में एनर्जी सीजफायर का ऐलान, ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर बनी सहमति का दावा

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 08:27 PM

trump announces  energy ceasefire  in russia ukraine war claims agreement reach

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में तत्काल प्रभाव से एनर्जी सीजफायर लागू होने का ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों पक्ष ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस समझौते की...

International Desk:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में तत्काल प्रभाव से एनर्जी सीजफायर लागू होने का ऐलान किया है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों पक्ष ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस समझौते की जानकारी देते हुए दोनों देशों से इसे नहीं तोड़ने की अपील की।

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, “तुरंत प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एनर्जी सीजफायर है। दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। इसे मत तोड़ना!” हालांकि, उन्होंने इस सीजफायर की अवधि, विस्तृत शर्तों और इसे लागू करने की व्यवस्था के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस घोषणा के बाद यह देखना अहम होगा कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमले रोकने की प्रतिबद्धता का किस तरह पालन करते हैं।

जेलेंस्की की शर्त थी—रूस भी रोके हमले
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि यदि रूस यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकता है, तो यूक्रेन भी रूस की तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाना बंद करने के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने जोर दिया था कि तनाव कम करने के लिए दोनों देशों को एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने होंगे और इस समझौते के पालन की ठोस गारंटी भी जरूरी है। जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया था, जिनमें उन्होंने यूक्रेन में नए राष्ट्रपति की जरूरत बताई थी और अमेरिका में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए यूक्रेन की रूसी ऊर्जा ठिकानों पर की जा रही कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, ट्रंप के ताजा ऐलान के बावजूद रूस और यूक्रेन की ओर से समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। ऐसे में सीजफायर की वास्तविक स्थिति, उसकी शर्तों और दोनों देशों की प्रतिबद्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!